अरण्य धाम संत आश्रम पर  ख्यात  महामंडलेश्वर, संत महंतो  का समागम, महा आरती और सम्मान

अरण्य धाम संत आश्रम पर  ख्यात  महामंडलेश्वर, संत महंतो  का समागम, महा आरती और सम्मान
अरण्य धाम संत आश्रम पर  ख्यात  महामंडलेश्वर, संत महंतो  का समागम, महा आरती और सम्मान

आचरण सुधारना है  तो दिनचर्या और विलासिता से दूर रहे तो उन्नति मिलेगी, समृद्धि भी आएगी... महामंडलेश्वर रामदास जी बाबा

सुबह से रात तक दर्शनों की कतार, शाम को महा आरती और चलित भंडारे में 10000 से ज्यादा भक्तों की सहभागिता
सीताराम भक्त मंडल के 300 से ज्यादा सेवादार दो दिनों कर रहे श्रम दान

अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का 24 वर्ष में प्रवेश, मनाया उत्सव

इंदौर। हम उन्नति और समृद्धि की अपेक्षा करते हैं लेकिन हमारी दिनचर्या और आचरण को सुधार नहीं रहे अगर इस पर ध्यान दे दिया और सनातन संस्कृति के मूल्य पर चलना शुरू कर दिया तो हमें आर्थिक लाभ तो होगा ही हमारा अध्यात्म से जुड़ाव भी हो जाएगा।

यह विचार बावड़ी वाले हनुमान मंदिर अरण्य धाम संत आश्रम पर महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने प्रदेश के संत महात्मा के साथ भक्तों के बीच व्यक्त किया। सीताराम भक्त मंडल के कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस सिद्ध स्थान पर 31 दिसंबर 2003 में साकेत वासी 10008महंत श्री फलाहारी बाबा के द्वारा हनुमान जी के सम्मुख श्री अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की गई थी जो 23 वर्ष पूर्ण होते हुए 24 में वर्ष में आज से प्रवेश पर उत्सव मनाया गया दो दिनों से आश्रम परिसर में राम नाम जाप, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ लगातार भक्तों के अलग-अलग समूह कर रहे हैं आज सुबह से शाम तक 12000 से ज्यादा भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया , शाम 5 बजे प्रदेश के ख्यात संत महात्मा, महामंडलेश्वर महंत आदि ने सामूहिक आरती की, हनुमान जी एवं शिव परिवार को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने सभी संत महात्माओं का सम्मान किया
शाम 6 बजे शुरू हुआ चलितभंडारा , हजारों लोगों ने की भोजन प्रसादी

सीताराम भक्त मंडल के 300 से ज्यादा सेवादारों ने दो दिनों से यहां व्यवस्थाओ में  जुटे हुए हैं। शाम 6 बजे चलित भंडारे का शुरुआत की गई इसके बाद रात 8 बजे तक 7000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, भंडारे का क्रम देर रात तक जारी रहा, जिसमें हजारों क्षेत्र वासियों की सहभागिता रही।